प्रधानमंत्री आज करेंगे उत्तराखंड में 6 परियोजनाओं का उद्घाटन

Published On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत कल उत्तराखंड में ‘गंंगा अवलोकन’ संग्रहालय सहित छह परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंगलवार के सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए चंडीघाट में गंगा नदी पर अपनी तरह के अनूठे गंगा अवलोकन संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा हरिद्वार के जगजीत पुर और सराय में जल शोधन संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे। ऋषिकेश के लक्कड़घाट में भी जलशोधन संयंत्र का शुभारंभ किया जाएगा।

मुनि की रेती में भी एक जल शोधन संयंत्र की शुरूआत की जाएगी। प्रधानमंत्री ने बद्रीनाथ के चोरपानी में दो जल शोधन संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे। इव अवसर पर वह एक पुस्तिका ‘ रोविंग डाउन द गंगा’ का विमोचन भी करेंगे। प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन और मार्गदर्शिका फॉर ग्राम पंचायत एंड पानी समिति अंडर जल जीवन मिशन का प्रतीक चिन्ह जारी करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें। 

About The Author

Related Posts