शिक्षा और रोजगार
एसबीआई ने बचत खाते में ब्याज दर आधी फीसदी घटाई
Published On
एक करोड़ रुपए से कम की राशि पर ब्याज दर साढ़े तीन प्रतिशत
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने जमाकर्ताओं को झटका देते हुए बचत खाते में एक करोड़ रुपए से कम की राशि पर ब्याज दर आधी फीसदी घटाकर साढ़े तीन प्रतिशत कर दी है। बैंक ने कहा कि एक करोड़ रुपए से ऊपर की जमा पर चार प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रहेगी। यह कटौती आज से लागू हो गई है।
एसबीआई ने कहा है कि नई प्रणाली के तहत बचत खाते में एक करोड़ रुपए तक की जमा राशि पर चार प्रतिशत की जगह साढ़े तीन प्रतिशत ब्याज मिलेगा। बैंक ने कहा है कि उसकी दो स्तरीय बचत खाता ब्याज दर अभी से लागू हो गई है। एसबीआई के मुताबिक उसने एमसीएलआर को बरकरार रखने के लिए ब्याज दर में यह बदलाव किया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।