62 लाख की स्मैक व चोरी की स्कूटी-बाइक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शामली पुलिस की छापेमारी में दो नशा तस्कर दबोचे, लाखों की स्मैक व वाहन बरामद

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 307 ग्राम स्मैक व चोरी की बाइक तथा स्कूटी बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात्रि एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 143 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक व चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता शादाब निवासी ग्राम जंधेड़ी बताया।

पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 29 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर भूरा हलके में तैनात एसआई यशपाल सोम ने भी चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 164 ग्राम स्मैक व चोरी की एक स्कूटी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम व पता अहसान उर्फ बाबा निवासी ग्राम भूरा बताया। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ने स्कूटी को हरियाणा के पानीपत से चोरी करना बताया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है।

Kairana News (7)

About The Author

Related Posts