सठला इण्टर कॉलेज की बच्चियों ने हापुड़ मे गाड़े सफलता के झण्डे

Published On

बुलन्दशहर/बीबीनगर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bibinagar News: जनता इण्टर कॉलेज केशोपुर सठला की मण्डल स्तर पर जीतकर आने वाली छात्राओं व कोच का हुआ जोरदार स्वागत। प्रातः प्रार्थना सभा मे विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्यागी व समस्त शिक्षकों ने मण्डल स्तर पर टेबल टेनिस मे गोल्ड मैडल जीतकर विद्यालय लोटी छात्राओं व खेल शिक्षक का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। दिनांक 20/08/24 से 21/08/24 तक SSB इण्टर कॉलेज हापुड़ मे मेरठ मण्डलीय प्रतियोगिता आयोजित हुई विद्यालय की 4 बच्चियों ने उक्त प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया था। खेल शिक्षक रूपक चौधरी ने बताया की विद्यालय की तीन छात्राए निम्न आयु वर्गों मे चयनित हुई है जो इस प्रकार है Bulandshahr News

1- अंडर 14 (अंजिल रानी)
2- अंडर 17 (श्वेता)
3- अंडर 19 (वंशिका)

विद्यालय के प्रवक्ता मनोज कुमार चौरसिया ने मंच के माध्यम से इस उपलब्धि पर बच्चों को अपने शायराना अंदाज में खूब सराहा व प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी अपने आशीष वचन के दौरान सभी को सराहा व शुभकामनायें दीं। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– हरियाणा के कॉलेजों में सीटें पूरी नहीं हुई तो फिर पोर्टल खोला

About The Author

Related Posts