कोरोना महामारी के बीच राज्यसभा में आज शपथ ग्रहण

Published On

नई दिल्ली। कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत 61 नेता आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। द्रमुक के तिरुचि शिवा और झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख दीपक प्रकाश भी आज ही शपथ लेंगे। कुल 61 में से 43 सदस्य पहली बार सदन में पहुंचे हैं।

इनमें 12 सदस्य ऐसे है जो कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर निर्वाचित हुए हैं। पिछले माह 19 तारीख को हुए 20 राज्यों में राज्यसभा के चुनाव हुए थे। इसके बाद सदन में भाजपा की सीटों की संख्या 75 से बढकर 86 हो गयी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का आंकडा 113 हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts