गांधी व शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का ले संकल्प: यशपाल पंवार

कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास से मनायी गई महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार, प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार एवं शिक्षकों द्वारा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गाँधी जी के अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी का जीवन दर्शन और "जय जवान, जय किसान का नारा" विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये।

महात्मा गाँधी के दांडी मार्च और शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन से जुडे प्रेरक प्रसंगों को भी जीवंत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने इस अवसर पर सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए "महात्मा गाँधी के सत्य, अहिंसा और एकात्मकता के विचार आज के दौर में भी उतने ही प्रासंगिक है जितने आजादी के आंदोलन के समय थे। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन हमें सादगी, ईमानदारी और विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ रहने की सीख देता है। हमारी आने वाली पीढ़ी को इन महान नेताओं के आदर्शों को केवल याद नही रखना है, बल्कि अपने दैनिक जीवन में उतारना भी है। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने दोनों महान विभूतियों के जीवन वृत्त को सविस्तार प्रकाशित करते हुए बताया कि गाँधी जी स्वच्छता व सच्चाई को पसंद करते थे। वहीं, शास्त्री जी सादगी एवं ईमानदार छवि के व्यक्तित्व थे।

हमें उनके जीवन आदर्शों को अपने आचरण में ढ़ालकर अपना चरित्र निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने अपने आप, घर, समाज, विद्यालय, प्रदेश तथा देश की स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए संकल्पबद्ध भी किया। इस अवसर पर पवन वशिष्ठ(उपप्रधानाचार्य), लोकेन्द्र सिंह, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, प्रमोद कुमार, अश्विनी कुमार, अंकित चौहान, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, अजीत सिंह, अजेन्द्र सिंह, अमित तोमर, अमित कुमार, शाहरूख खान, संध्या शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, कल्पना तोमर, परमजीत कौर, शिवानी, ममता शर्मा, ऊषा अग्रवाल, मरियम सिद्दिकी आदि ने भी दोनों महापुरूषों के चित्रों के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

About The Author

Related Posts