Sports Competition: जगनपुर के कंपोजिट विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

जगनपुर के कंपोजिट विद्यालय में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कंडेला संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।​ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया गया।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग(जूनियर) कबड्डी व खो-खो के फाइनल मुकाबले में कंपोजिट विद्यालय जगनपुर की टीम विजेता रही, जबकि बालक वर्ग(जूनियर) कबड्डी में कंडेला विद्यालय की टीम ने बाजी मारी। ​लंबी कूद व गोला फेंक में कंडेला कंपोजिट विद्यालय के अभिषेक, 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय बराला के आवेश व 200 मीटर में उच्च प्राथमिक विद्यालय बराला के ही आमिर प्रथम स्थान पर रहे। ​प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

​इस अवसर पर संजय, जसबीर, पंकज, अजय सिंह, बिजेंद्र, ओंकार, प्रदीप, राजेश, प्रताप, सुबोध आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा खेल अनुदेशक अनिरुद्ध, सुदेश आर्य, दीपक चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय शर्मा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में इदरीश, सुबोध, नितिन, प्रवीण, मीनाक्षी, सरिता, कुलदीप आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल राणा एवं समस्त स्टाफ ने विद्यालय में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Related Posts