एस आई आर और कथित वोट चोरी के विरोध में आप का जोरदार प्रदर्शन

एस आई आर और कथित वोट चोरी के विरोध में आप का जोरदार प्रदर्शन

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jaipur News: लोकतंत्र, संविधान एवं प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी राजस्थान द्वारा आज जयपुर के शहीद स्मारक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में , आप राजस्थान के सह-प्रभारी  डॉ.नीतू मान, महेश खींची, सत्यवान राणा, प्रदेश महासचिव संगठन विश्वेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव जुगल किशोर शर्मा, नवीन पालीवाल और जयपुर जिला अध्यक्ष अमित दधीचि, जिला प्रभारी अर्चित गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

वक्ताओं ने देशभर में चल रही एस आई आर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि 13 करोड़ से अधिक नामों के ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर होने की रिपोर्ट ने लोकतंत्र और मताधिकार को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा की हैं। पार्टी ने इसे ‘वोट चोरी’ बताते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की। डॉ नीतू मान ने सवाल उठाया कि यदि एस आई आर पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया है, तो इससे राजनीतिक लाभ केवल बीजेपी को ही क्यों मिलता दिखाई दे रहा है? दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूचियों को लेकर उठे सवालों पर निर्वाचन आयोग को जनता के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई जिसमें पुलिस ने उच्चे अधिकारियों से बात करके ज्ञापन देने के लिए बुलाया, प्रदेश महासचिव विश्वेन्द्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन दिया , जिसमें एस आई आर प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची की स्वतंत्र जांच, पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे सहित पार्टी की विभिन्न मांगों को उठाया गया।

 प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जनता का वोट किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार की रक्षा के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

-डॉ.सुनील धायल, आम आदमी पार्टी राजस्थान, जयपुर

About The Author

Related Posts