तनिशा सिंह ने दो विषयों में पाये शत प्रतिशत अंक

Published On

पाली परतापुर के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक तेवतिया की भतीजी हैं तनिशा

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम पाली परतापुर के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक तेवतिया की भतीजी तनिशा सिंह ने सी बी एस सी इंटरमीडिएट परीक्षा में संगीत वादन एवं चित्रकारी विषयों में शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मेरठ पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट की छात्रा तनिशा सिंह ने कुल 93.6%अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। तनिशा के पिता अरुण कुमार तेवतिया ने गांव में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया।

About The Author

Related Posts