जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। विगत गुरुवार देर शाम गांव तीतरवाड़ा में कुछ लोगो ने घर में घुसकर अवैध हथियारों से एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी, जिसमें युवक पैर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। Kairana News

घायल युवक की माँ सजीला ने कोतवाली कैराना पर घटना का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने फायरिंग की घटना में नामजद कराए गए आरोपी नौमान उर्फ सरवेज को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सरकार की गाइडलाइंस का सख्ती से कराए पालन: एडीजी

About The Author

Related Posts