घरेलू विवाद के चलते दम्पति ने खुद को लगाई आग, पत्नी की मृत्यु

Published On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज में क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक दम्पत्ति ने खुद को आग लगा ली,जिसमें महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसके पति की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में भरौली गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार और उसकी 48 वर्षीय पत्नी सुमन के बीच सोमवार रात घरेलू विवाद को लेकर कहा सुनी हो गयी थी। बात इतनी बढ़ गयी की दोनों दम्पत्ति ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली,जिससे दोनों गंभीर रुप से झुलस गये। चीख पुकार के बाद पड़ोसियों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया । उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान सुमन की मृत्यु हो गई जबकि अशोक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts