कचहरी में नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से किया ध्वस्त

Published On

नाला चोक होने के कारण न्यायालय परिसर में हो रहे जलभराव से परेशान थे अधिवक्ता व वादकारी

  • बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष व महासचिव ने एसडीएम को पत्र देकर की थी नाले की सफाई की मांग

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: प्रशासन ने जनपद न्यायालय परिसर में गंदे पानी की निकासी हेतु बनाए गए नाले के ऊपर हुए अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। नाला चोक होने के कारण न्यायालय परिसर में जलभराव हो रहा था, जिसके चलते अधिवक्ताओं व वादकारियों को भारी परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा था।

बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर में नाले के ऊपर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान नगरपालिका से जेसीबी मशीन बुलवाकर न्यायालय परिसर में स्थित दुकानों व चैंबरों के सामने नाले पर हुए अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। इसके पश्चात, सफाईकर्मियों के द्वारा नाले की सफाई की गई। बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह व महासचिव सरवेज जंग ने एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को पत्र देकर नाले की सफाई की मांग की थी।

इसके अलावा, महिला अधिवक्ता शालिनी कौशिक ने भी उपजिलाधिकारी को दो बार शिकायती-पत्र देकर कचहरी में हो रहे जलभराव से अवगत कराया था। उन्होंने भी चोक हो चुके नाले की सफाई कराने का अनुरोध किया था। उधर, एसडीएम कैराना ने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर में स्थित नाले की सफाई के लिए उनके पास पत्र आया था, जिसके लिए नगरपालिका परिषद को सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– CM Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनता के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए 50वें मातृश्री अवॉर्ड से किया सम्मानित

About The Author

Related Posts