नये मामलों की तेजी थमी, सक्रिय मामले भी घटे

Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में पिछले कुछ दिनों से आयी तेजी पर विराम लगा है तथा इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले कम हुए हैं और इसकी दर पौने पांच प्रतिशत के करीब नीचे आ गयी है। गत पांच दिन से 45 हजार से कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे थे , लेकिन मंगलवार को नये मामलों में गिरावट आयी और यह संख्या 38 हजार से कम रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 37,975 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 91.77 लाख हो गया है। इस दौरान 42,314 मरीज स्वस्थ हुए जिससे सक्रिय मामलों में 4819 की कमी आयी और इसकी संख्या 4.38 लाख हो गयी हैं। इसी अवधि में 480 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,218 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.78 और रिकवरी दर 93.76 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की संख्या सर्वाधिक 7216 रही जिससे सक्रिय मामले भी सबसे ज्यादा 2883 कम हुए , हालांकि कोरोना संक्रमण से दूसरे दिन भी 121 लोग अपनी जान गंवा बैठे। राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 37,329 हो गयी है। यहां 8512 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4.88 लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 394 बढ़कर अब 82,915 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 30 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,653 हो गया है , वहीं अभी तक 16.54 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गयी तथा सक्रिय मामले कम होकर 64,292 रह गये हैं जबकि 2071 लोगों की मौत हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts