बच्चों की मुस्कान ही मेरी सबसे बड़ी ईदी, डॉ. अभिनव तोमर

Published On

नए कपड़ों की खुशबू और अपनेपन के स्पर्श से महकी ईद, बच्चों को गले लगाकर बांटी खुशियां

बड़ौत (सच कहूँ/डॉ संदीप कुमार दहिया)। Baraut News: बड़ौत के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव तोमर ने ईद के पावन अवसर पर इंसानियत और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर न केवल उन्हें नए कपड़े दिए, बल्कि अपने हाथों से उन्हें भोजन भी कराया। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी खुशी बन गई। इस दौरान बच्चों के साथ उनका अपनापन और स्नेह देखते ही बन रहा था। डॉ. तोमर ने हर बच्चे से बात की, उन्हें प्यार दिया और उनके साथ समय बिताया। ऐसा लगा मानो एक चिकित्सक नहीं, बल्कि परिवार का कोई सदस्य उनके बीच मौजूद हो। Baraut News

डॉ. अभिनव तोमर बच्चों से बेहद प्रेम करने वाले चिकित्सक के रूप में जाने जाते हैं। वे सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रहते, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं।

लिटिल फीट संस्था के अध्यक्ष के रूप में भी वे लगातार बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे बच्चों और अभिभावकों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं। वे समय-समय पर बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी संदेश और सुझाव भी देते रहते हैं। उनका मानना है कि यदि बचपन सुरक्षित और स्वस्थ होगा, तभी देश का भविष्य मजबूत होगा।.ईद के इस खास मौके पर उनका यह मानवीय पहल न केवल बच्चों के लिए यादगार बन गया, बल्कि समाज को भी यह संदेश दे गया कि सच्ची खुशी दूसरों की मुस्कान में ही छिपी होती है। Baraut News

यह भी पढ़ें:– सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगी एमआरआई सेवा, पीपीपी मॉडल को मंजूरी: सुनील सांगवान

About The Author

Related Posts