Punjab

Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे 
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

विधानसभा में गूंजी मुजफ्फरनगर के युवाओं की आवाज

विकसित भारत की दिशा में युवाओं की बुलंद आवाज, राज्य स्तर पर बढ़ा जनपद का मान

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मुजफ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: विकसित भारत युवा सांसद 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित विषय “विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का मार्ग सशक्त बनाना” पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं ने राज्य स्तर पर जनपद का गौरव बढ़ाया।

जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अक्षय कुमार तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले हार्दिक रघुवंशी ने 1 से 3 मई तक लखनऊ विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रदेश के 75 जनपदों से कुल 375 युवाओं ने हिस्सा लिया, जहां इन दोनों प्रतिभाओं ने मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के करकमलों द्वारा किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों को विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में बैठकर अपने विचार रखने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और गर्व का क्षण रहा।

अक्षय कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विधानसभा में अपनी बात रखना और अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का एक अनोखा और ऐतिहासिक अनुभव रहा। वहीं हार्दिक रघुवंशी ने भी इस अवसर को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए इसे सीखने और आगे बढ़ने की दिशा में अहम कदम बताया।

About The Author

Related Posts