पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहा वांछित आरोपी दबोचा, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: लूट की योजना बनाते समय मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। Kairana News

विगत 06 फरवरी को तीतरवाड़ा क्षेत्र में लूट की योजना बनाते बदमाशों से कैराना पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें जनपद सहारनपुर के मानकमऊ निवासी बदमाश जहांगीर व शाहरुख गोली लगने से घायल हो गए थे। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। शनिवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपी वैसर निवासी ग्राम गढ़ी मियां थाना कांधला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, 37 शिकायतों में से तीन निस्तारित

About The Author

Related Posts