ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सजा भावनाओं का रंगमंच, माताओं ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
ज्ञानस्थली स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर को भावनाओं, उल्लास और उत्साह से सराबोर कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ माताओं ने भी गीत, नृत्य और कविता प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या वाचस्पति उपाधि से सम्मानित एवं ऊर्जा संस्था की अध्यक्ष सुमन चौधरी, सेवा भारती मातृ मंडल बिजनौर की पूर्व जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा, गीता अग्रवाल, प्रधानाचार्य दीपक धीमान तथा नर्सरी विंग प्रभारी लीना शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमन चौधरी ने कहा कि “मां बच्चे की पहली गुरु और पहली दोस्त होती है, जो अपने संस्कारों और स्नेह से उसके जीवन को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।” शोभा शर्मा ने कहा कि मां वह अनमोल छांव है, जहां हर दुख सुकून में बदल जाता है। वहीं गीता अग्रवाल ने आधुनिक तकनीक के दौर में भी मां के हाथ के खाने और उसकी लोरी की अनुपम महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में माताओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं ने विशेष आकर्षण बटोरा। काव्य कोचर ने मदर ऑफ द डे का खिताब अपने नाम किया, जबकि एम्पल चौधरी रनर-अप रहीं।
प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने कहा कि मां केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि की अनुभूति है। वह अपने बच्चों के भविष्य को संवारने में सबसे अहम भूमिका निभाती है।
इस दौरान गरिमा चौधरी, सोनिया, मनप्रीत कौर, निशा कौशिक, आंचल शर्मा, शिवानी शारदा, सोनम डागा, अनमोल कुमारी, आशी वर्मा, ज्योति और निधि गोयल सहित अनेक माताओं ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लीना शर्मा, रितु आनंद, नरेंद्र कौर, स्मिता गोयल, रजनी गोयल, कशिश त्यागी, कविता गंगपुरी, लक्ष्मी गंगपुरी, अमनप्रीत कौर, शिप्रा डागा, सचिन धीमान, सुगंध भट्ट और अंकित सक्सेना सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
