शिक्षा और रोजगार
Environmental Conservation: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर शुरू हुआ जिला स्तरीय प्रकृति अध्ययन शिविर
दिल्ली में आईएस के तीन आतंकवादी गिरफ्तार
Published On
तीनों आतंकवादियों ने साल 2014 में एक हिंदू नेता की हत्या की थी (Arrested)
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मामूली मुठभेड़ के (Arrested) बाद राजधानी के वजीराबाद में बुधवार सुबह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि तीनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी मुठभेड़ के बाद के वजीराबाद में की गयी। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ इन तीनों आतंकवादियों से पूछताछ कर रहा है। पकड़े गए आतंकवादियों की पहचान ख्वाजा मोइनुद्दीन (52), सैयद नवाज (32) और अब्दुल समद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आतंकवादी तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
- आतंकवादी पहले भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं ।
- गिरफ्तार तीनों आतंकवादियों ने साल 2014 में एक हिंदू नेता की हत्या की थी।
- हिंदूवादी नेता की हत्या की बाद 6 लोग तमिलनाडु से फरार चल रहे थे।
- ख्वाजा मोइनुद्दीन और सैयद नवाज 2014 में हिंदू नेता सुरेश कुमार की हत्या में शामिल थे।
- तीनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हमला करने की बड़ी साजिश रच रहे थे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।