Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, तीन की मौत

Published On

मृतकों में पुलिस परीक्षा देकर लौट रही युवती भी शामिल | Jhansi News

झांसी (एजेंसी)। Road Accident: उत्तर प्रदेश में झांसी जनपद के बबीना थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही एक युवती भी शामिल है। युवती जालौन जनपद के एट निवासी है। युवती अपने रिश्तेदार और उनके एक मित्र के साथ कार से वापस लौट रही थी। Jhansi News

इनकी कार बबीना थानाक्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक आशीष तिवारी (34) को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष के दोस्त विवेक यादव (24) और विवेक की रिश्तेदार ऋतु (26) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों को सूचित कर दिया गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है। Jhansi News

यह भी पढ़ें:– Cyclonic Storm: आज हो सकती है रेयर मौसमी घटना, चक्रवाती तूफान मचा सकता है तबाही

About The Author

Related Posts