Kairana Road Accident: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दो साथी गम्भीर

Published On

डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक के पिता व भाई की भी सड़क हादसे में हो चुकी है मौत, युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Road Accident: कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी युवक की बाइक ऊन क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गम्भीर रूप से घायल हुए है। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा है। युवक के पिता व भाई की भी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा पुराना बिजलीघर के पास निवासी उवैश(20) सोमवार देर रात्रि बाइक से थानाभवन क्षेत्र के गांव पलठेडी से रिश्तेदारी से होकर कैराना वापिस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक पर पलठेडी के दो अन्य युवक भी सवार थे। बाइक को उवैश चला रहा था, जबकि दोनों युवक पीछे बैठे थे। कस्बा ऊन के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन पर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल उवैश को मृत घोषित कर दिया। Kairana Road Accident

हादसे में युवक की मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन ऊन अस्पताल में पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही मृतक युवक के शव को अपने साथ में ले आए। बाद में गमगीन माहौल में युवक के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक युवक चार भाई थे, जिनमें से भाई शाहरुख व पिता मेहरबान की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो चुकी है। Kairana Road Accident

यह भी पढ़ें:– गाय बेचने के नाम पर पलंबर से 1.11 लाख रुपये ठगे

About The Author

Related Posts