शिक्षा और रोजगार
रामविलास पासवान को पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
रामविलास पासवान को पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष गुलफाम मीर ने स्वर्गीय रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान दलितों, शोषितों और वंचितों की आवाज थे।
धरती से उठकर दिल्ली के सियासी आसमान तक का उनका सफर हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उनका सामाजिक न्याय के लिए किया गया संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। वह गरीबों के मसीहा थे, वंचितों की शान थे, दिलों पर राज करने वाले रामविलास पासवान थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दीपक चौहान, राकेश प्रधान(वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सतीश चौहान(जिला महासचिव), बबलू उपाध्याय(जिला मंत्री), मोहसिन अहमद(कोषाध्यक्ष), सनोज कोरी(प्रधान महासचिव), कपिल प्रजापति(जिला सचिव), अरशद(संगठन मंत्री), नीरज एडवोकेट, सुमित एडवोकेट आदि शामिल रहे।