Meerut News: सचखंडवासी बिजेन्द्र पाल इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित

Published On

Paid Tributes:  मेरठ (रकम सिंह)। जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोड़-दयालपुर निवासी बिजेन्द्र पाल इन्सां 28 दिसम्बर 2025 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर सचखंड निजधाम जा विराजे थे। उनकी पुण्य स्मृति में आज उनके पैतृक ग्राम खोड़-दयालपुर में जिला-स्तरीय नाम-चर्चा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूज्य संत डॉ. एमएसजी की पावन प्रेरणा से उनके परिजनों द्वारा सात जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राशन सामग्री वितरित कर मानवसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। यह सेवा कार्य उपस्थित जनसमुदाय के लिए विशेष प्रेरणा का विषय बना। Meerut News

कार्यक्रम का संचालन प्रेमी सेवक मास्टर देवेन्द्र इन्सां ने श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ किया। नाम-चर्चा के दौरान कविराज भाइयों द्वारा चेतावनी-प्रेरक शब्दों का गायन किया गया। साथ ही पूज्य गुरु जी द्वारा रचित ग्रंथ “बंदे से रब्ब” से यह संदेश सुनाया गया कि यह संसार एक अस्थायी पड़ाव है और प्रत्येक मनुष्य को एक दिन यहाँ से आगे की यात्रा पर प्रस्थान करना ही होता है। इस विचार की व्याख्या सुनकर उपस्थित संगत भावविभोर हो उठी।

स्वर्गीय बिजेन्द्र इन्सां का पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से दीर्घकाल से जुड़ा रहा है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं के साथ-साथ सच्ची समिति में 15 मेंबर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया। अपने पीछे वे अपनी धर्मपत्नी तथा तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में सच्चे नम्र सेवादार भाई धर्म सिंह इन्सां, राजकुमार इन्सां, अंकित इन्सां, सत्येन्द्र इन्सां सहित जिले के सैकड़ों श्रद्धालु भाई-बहनों ने सहभागिता कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। Meerut News

About The Author

Related Posts