अनोखा मामला: तीन पैर तीन हाथ वाले बच्चे को देखकर डॉक्टर हैरान

Published On

पटना (एजेंसी)। बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है। गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने तीन हाथ और तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया। गुरुवार सुबह जब तीन पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ तो अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया। रेवतिथ गांव के मोहम्मद रहीम अली की पत्नी रवीना खातून को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार रात बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह डॉक्टरों की देखरेख में रवीना ने तीन पैर वाले बच्चे को जन्म दिया।

डॉ. आफताब आलम ने कहा…

गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे जब बच्चे ने जन्म लिया तो डॉक्टरों ने बच्चे का वजन 3 किलो 200 ग्राम बताया। यह बच्चे की शारीरिक जांच हुई तो पता चला कि उसके तीन पैर हैं। अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर डॉ आफताब आलम ने बताया कि सिंट्रॉनिक समस्या के कारण गर्भ में पल रहे शिशु के वृद्धि में विकार हो जाता है, जिसके बाद बच्चे के अंग में वृद्धि हो जाती है। यह वृद्धि खासकर हाथ और पैरों की संख्या में होती है।

फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

मेडिकल अफसर आफताब आलम ने बताया कि बच्चे की जांच के लिए अल्ट्रासोनोग्राफी और इकोकार्डियोग्राफी करनी पड़ेगी। जिसकी जानकारी बच्चे के परिवार वालों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के मदद से बच्चे के अतिरिक्त पैर को अलग किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts