डीके कॉन्वेंट स्कूल में महिला योग शक्ति दिवस आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय योग संस्थान कैराना के योग साधना केंद्र डीके कॉन्वेंट स्कूल टीचर्स कॉलोनी में महिला योग शक्ति दिवस बड़े भव्यता, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीके कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर राजकुमार सेन व योग शिक्षिका मधु सैनी के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।

मधु सैनी ने ओम के उच्चारण व गायत्री मंत्र के साथ योग साधना की शुरुआत की। इसके पश्चात, संजय राजवंशी ने योग मुद्रा, मांगेराम गर्ग ने सूर्यनमस्कार, बबीता गर्ग ने ताड़ासन, रेनू राजवंशी ने मंडूकासन, घनश्याम ने उष्ट्रासन, संजय गर्ग ने हास्यासन, मधु सैनी ने भुजंगासन शलभासन, वीरेंद्र सैनी सैनी ने मरकट आसन व पवन मुक्तासन व सुमन रुहेला ने ताड़ासन आदि कराए। संजय राजवंशी ने प्राणायाम व ध्यान क्रिया कराई। उन्होंने महिलाओं के लिए योग की महत्ता को बताते हुए भारतीय योग संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय प्रकाशलाल के वचनों को याद किया। बताया कि स्वर्गीय प्रकाशलाल हमेशा महिलाओं को योग के लिए प्रेरित करते रहे है। Kairana News

योगाश्रम में प्रशिक्षण के लिए आने वाली महिला साधकों को वह संस्थान को मायके में आने के समान मानते थे। वह पूज्य मातृ शक्ति कहकर महिलाओं को विशेष सम्मान देते थे। उन्होंने कहा था कि भारतीय योग संस्थान नारी को मां के रूप में देखता है। मां स्वामिनी है, देवी है अर्धांगनी है, घर परिवार का आधार है। ईश्वर को जब भी संसार में आना होता है तो उसे भी मां चाहिए। भगवान को जन्म देने के लिए कौशल्या व देवकी बनना होगा। जिस घर में नारी का सम्मान होता है। वहाँ स्वर्ग बसता है। हम अधिक से अधिक महिलाओं को योग कक्षाओं में जोड़ने का प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन मधु सैनी व संजय राजवंशी ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें:– Yamunanagar Balewala Blast: यमुनानगर ब्लास्ट में आया बड़ा अपडेट, डीएसपी रजत गुलिया घटना स्थाल का किया निरीक्षण

About The Author

Related Posts