हालात सुधारने की बजाय छिपाने में योगी की रूचि अधिक: प्रियंका

Published On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चिकित्सीय सेवाओं और अस्पतालों की हालत को लेकर योगी सरकार पर लगातार हमले कर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हालात को सुधारने के बजाय उसे छिपाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। महोबा के महिला अस्पताल का एक वीडियो शेयर करते हुये वाड्रा ने ट्वीट किया “कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है। आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाओं की दशा देखी।”

Hindi Article, Female Foeticide, Inequality, Yogi Adityanath

उन्होने कहा “ लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले सीएम की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है।” कांग्रेसी नेता द्वारा शेयर वीडियो में अस्पताल में पानी भरा है और पानी की परवाह किये बगैर कर्मचारी अपने काम में लगे हुये है। इससे पहले वाड्रा ने बरेली के राजश्री अस्पताल का वीडियो शेयर किया था जिसमें छत से तेज धार में पानी गिर रहा था। अस्पताल प्रशासन ने हालांकि बाद में सफाई देते हुये इसे पानी की टंकी का लीकेज बताया था और उसे दुरूस्त कर देने की बात कही थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts