पानी के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्या

Published On

अमेठी (एजेंसी)। Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश में अमेठी के जायस क्षेत्र में पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र अंतर्गत पूरे गंगाराम निवासी राम देव (25) को रविवार देर शाम आधा दर्जन लोगों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Amethi News

परिजनों के अनुसार मृतक का पड़ोसियों से सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते लाठी डंडों से पीट-पीट कर दंबगों ने हत्या कर दी। मृतक की पत्नी माधुरी ने बताया कि सरकारी नल में पानी भरने को लेकर आए दिन उसके घर के सामने के लोग विवाद करते थे। जब उसके पति पानी भरने जाते थे तो गाली-गलौज करने लग जाते थे। शाम को उसका पति वापस आ रहा था तो पड़ोस के कई लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों के साथ उसके ऊपर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। Amethi News

यह भी पढ़ें:– सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इजरायली हवाई हमले, 15 मरे

About The Author

Related Posts