Leopard Attack: नैनीताल के धारी में तेंदुए ने महिला को मौत के घाट उतारा

Published On

नैनीताल (एजेंसी)। Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी में शुक्रवार सुबह एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया है। महिला की मौत हो गई है। गुस्साये ग्रामीणों ने वन रेंजर को बंदी बना लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धारी ब्लाक के ग्राम पंचायत दीनी तल्ली, तोक धुरा निवासी गुड्डू की पत्नी हेमा देवी (35) सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूरी पर ही घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। Nainital News

ग्रामीणों ने शोर-शराबा किया तब जाकर तेंदुआ फरार हुआ। महिला की मौत हो गई और ग्रामीणों ने शव बरामद कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया। विधायक राम सिंह कैड़ा और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन रेंजर विजय भट्ट को घेर लिया और तेंदुए को मारने और परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने प्रशासन को शव को भी नहीं उठाने दिया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। मौके पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए हैं और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को घटनास्थल पर बुलाने की मांग की जा रही है। Nainital News

यह भी पढ़ें:– Baba Sarsai Nath Medical College: सरसा, राजस्थान और पंजाब के मरीजों के लिए नई उम्मीद

About The Author

Related Posts