हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मानसिक परेशान...

    मानसिक परेशानी के चलते की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

    दंपती सहित चार लोगों पर लगाए आरोप, जांच में जुटी शहर थाना पुलिस

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बेगू रोड की कारखाना वाली गली ग्रेवाल बस्ती निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति बेअंत सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते आधी रात को घर में रखा नीला थोथा खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने कीर्तिनगर निवासी दंपती सहित चार लोगों पर मरने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

    पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के बेटे अभय के बयान पर शहर थाना की कीर्तिनगर पुलिस चौकी ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए अभय ने बताया कि उसका पिता बेअंत सिंह पहले स्वर्णकार का काम करता था। अब उसके साथ उसकी मोबाइल की दुकान पर बैठते थे। उसके पिता पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। उसने बताया कि रात करीब एक बजे उसके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

    उन्होंने बताया कि उसने नीला थोथा खा लिया है। जिसके बाद वे उन्हें लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां से चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जब वे उन्हें लेकर जाने लगे तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि उसके पिता के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जो पुलिस को दे दिया है। इसमें चार लोगों के नाम लिखे हैं। रुपयों के लेन देन का मामला बताया जाता है, लेकिन उसे नहीं पता कि कितने रुपये देने थे अथवा लेने थे।

    सुसाइड नोट में लिखे चारों आरोपियों के मोबाइल नंबर

    मृतक बेअंत सिंह के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस नोट में उसने लिखा है कि उसे मरने के लिए मजबूर कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि कीर्तिनगर निवासी श्याम लाल, उसकी पत्नी आशा रानी, नोहरिया बाजार निवासी चक्की पांडेय व सुनील ने उन्हें मरने पर मजबूर किया है। सुसाइड (Suicide) नोट में बेअंत सिंह ने उन चारों के मोबाइल नंबर भी लिखे हैं।

    ‘‘कारखाना वाली गली निवासी बेअंत सिंह ने मध्यरात्रि को नीले थोथे का सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से एक सुसाइड (Suicide) नोट बरामद हुआ है, जिसमें कीर्तिनगर निवासी दंपती व नोहरिया बाजार निवासी दो युवकों के नाम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    शलैंद्र कुमार, प्रभारी कीर्तिनगर चौकी पुलिस

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here