हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश अनंतनाग में आ...

    अनंतनाग में आतंकवादियों ने भीड़ पर फेंका ग्रेनेड, 10 लोग जख्मी

    Terrorist Attack

    अफरा-तफरी के दौरान भागने में कामयाब रहे आतंकवादी

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले (Terrorist Attack) में एक यातायात पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने अनंतनाग में उपायुक्त कार्यलय के बाहर तैनात सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंकें जिसमें एक यातायात पुलिसकर्मी और नौ नागरिक घायल हो गए। घायलों को घटना के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हमलावरों का पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू

    • ग्रेनेड में विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी के दौरान आतंकवादी भागने में कामयाब रहे।
    • सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और हमलावरों का पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।
    • सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले विभिन्न
    • स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की गई है।
    • वाहनों, विशेष कर मोटरसाइकलों, को आगे जाने की अनुमति देने से पहले उनकी जांच की जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।