हमसे जुड़े

Follow us

41.2 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा, चाकू बरामद

    Kairana News
    Kairana News : जानलेवा हमले का आरोपी दबोचा, चाकू बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। Kairana News

    आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। विदित रहे कि विगत गुरुवार को रजिया निवासी ग्राम तितरवाडा ने गांव के ही बिलाल पुत्र याकूब के विरुद्ध अपने पति फरमान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान करके उसे जिला कारागार के लिए रवाना कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता में राजस्थान देश में अव्वल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here