हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 23 नये मामलों के साथ कुल संख्या 213 पर पहुंची

    Coronavirus in India

    1408 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है (Corona in Haryana)

    चंडीगढ़, (एजेंसी)। हरियाणा में 14 इतालवी नागरिकों समेत कोरोना संक्रमण के आज 23 नये मामले आने के बाद राज्य में ऐसे कुल मामले बढ़ कर अब 213 तक पहुंच गये हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 61 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। (Corona in Haryana)  इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय 149 मामले हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर आज यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 27366 तक पहुंच गया है जिनमें से 13239 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 14127 निगरानी में हैं।

    • अब तक 7547 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये है।
    • जिनमें से 5940 नेगेटिव तथा कुल 213 पॉजिटिव पाये गये।
    • 1408 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
    • 213 पॉजिटिव मरीजों में से 61 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    बुलेटिन के अनुसार 213 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं

    इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।

    कोरोना का राज्य में पंचकूला से आज आठ और पलवल से एक मामला सामने आया

    राज्य में अब नूंह में 48, फरीदाबाद में 33, गुरूग्राम में 32, पलवल में 30, पंचकूला 14, अम्बाला में सात, करनाल में छह, पानीपत में पांच , सिरसा में सोनीपत चार-चार, यमुनानगर में तीन, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

    सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है

    कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 17, फरीदाबाद आठ, पलवल और पानीपत में चार-चार, करनाल तीन, अम्बाला, भिवानी, सिरसा और पंचकूला दो-दो, हिसार, फतेहाबाद ,नूंह और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 13 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

    • राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।
    • इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में मौत हुई है ।
    • हरियाणा मूल के एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है। हालांकि इसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।