हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Farmers Prote...

    Farmers Protest: पंजाब में 2 घंटे रहा रेल का चक्का जाम, किसानों ने दिया रेलवे ट्रैक पर धरना

    Chandigarh News
    Chandigarh News: किसान मजदूर मोर्चे द्वारा रेलवे स्टेशन पर लगाए गए धरने का दृश्य, लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। तस्वीर: जसवीर सिंह गहल

    दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रेलवे की रफ्तार को रोका, आमजन परेशान

    • किसानों ने अपनी कई मांगों को लेकर दिया धरना | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Farmers Rail Roko Protest: पंजाब भर में वीरवार को विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 2 घंटों के लिए रेल का चक्का जाम करते हुए रेलवे की रफ्तार को ही रोक दिया गया। इस 12:30 बजे से 2:30 बजे तक दिए जाने वाले धरने दौरान कोई हादसा न हो, इसलिए ट्रैनों को नजदीक के रेलवे स्टेशनों पर ही रोक दिया गया, वहीं पंजाब भर में रेल का चक्का जाम होने से आमजन को काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि इस धरने के चलते बड़ी संख्या में यात्री रेल 3 घंटे के ज्यादा देरी से चल रही हैं। Chandigarh News

    वहीं किसानों द्वारा केन्द्र सरकार से अपनी कई मांगों को मनवाने के लिए यह चक्का जाम किया गया था। किसान नेताओं ने बताया कि लखीमपुर खीरी में हुई घटनाओं के मामले में अब तक पीड़ित परिवारों को इन्साफ नहीं मिला है। इस मामले में मुख्य आरोपी को जमानत तक दे दी गई है। इस मामले में इन्साफ लेने के लिए जिन किसानों ने आंदोलन किया था, उनको ही जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ितों को अब तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है, जिस कारण ही किसानों ने इन्साफ लेने के लिए रेल का चक्का जाम किया है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– प्रचार के आखिरी दिन भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने झोंकी पूरी ताकत, मिला दर्जनों संस्थाओं का समर्थन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here