हमसे जुड़े

Follow us

38 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तैंदुआ देख ग्...

    तैंदुआ देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप वन विभाग ने बताई बिल्ली

    Pratap Nagar
    Pratap Nagar: अराईयावाला के श्मशान घाट और ताजेवाला की रिहायशी कॉलोनी के पास दिखी मादा तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत

    भय के साये में जी रहे हैं अलावा रहीमपुर वासी

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) ब्लॉक लखावटी अंतर्गत ग्राम अलावा रहीमपुर में ग्रामीणों ने खेतों में तैंदुआ देखा है जिसके चलते ग्रामीणों में अपनी जान की सलामती को लेकर भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात्रि में गैंहू के खेत में तैंदुआ देखा। शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान सुमित सिंह ने अंगूरी देवी लॉ कालेज के पास अशोक कुमार के खेत में तैंदुआ देखा तो उन्होंने वन अधिकारी को सूचना दी।

    यह भी पढ़ें:– लापता बेटी को ढूंढने की बुजुर्ग पिता ने लगाई गुहार

    ग्राम प्रधान सुमित सिंह की सूचना पर वन विभाग की। टीम गांव पहुंची। टीम ने घंटों खेतों में कांबिंग कर तलाश की लेकिन तैंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई। डी एफ ओ विनीता ने बताया कि जंगली बिल्ली को ग्राम वासियों ने तैंदुआ समझा है। फिर भी वन विभाग पूरी तरह से नज़र बनाए हुए है। ग्रामीणों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here