हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश हरियाणा मंत्र...

    हरियाणा मंत्रीमंडल का कल होगा दूसरा विस्तार : जेजेपी से बबली और भाजपा से कमल गुप्ता बन सकते हैं मंत्री!

    Haryana Cabinet
    Haryana Cabinet Meeting

     परफार्म नहीं करने वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। नए साल के आगमन से पहले हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार अपने मंत्रीमंडल में दूसरा विस्तार कर रही है। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को होगा। सीएमओ ने मंत्रियों के शपग्रहण को लेकर भी बयान दिया। सीएमओ ने ट्वीट किया, ’राज्य मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों के कल शाम 4 बजे शपथ लेने की उम्मीद है। यह शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा राजभवन में होगा।’ हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन है। दोनों दल संयुक्त रूप से सत्ता में हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, हरियाणा में मंत्रिमंडल का विस्तार होने की गुंजाइश काफी समय से थी। मसलन, अनिल विज की ही बात करें तो उनके पास कई मंत्रालयों का काम है। वह गृहमंत्री हैं, स्वास्थ्य मंत्री भी हैं और साइंस, टेक्नोलॉजी, टेक्नीकल एजुकेशन के विभाग का भी जिम्मा संभाले हुए हैं। उनकी तरह कई और नेता भी कई मंत्रालय संभाले हुए हैं। ऐसे में अब जो नए मंत्री नियुक्त होंगे, वे उन मंत्रालयों को संभाल सकते हैं।

    14 नवंबर को हुआ पहला था मंत्रीमंडल विस्तार

    हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार का यह दूसरा कैबिनेट विस्तार है। इससे पहले इसी साल 14 नवंबर को भी कैबिनेट का विस्तार हुआ था। 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत नहीं मिल पाया था। इसके बाद उसने जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। भाजपा को 90 सीटों वाली विधानसभा में अपने दम पर 40 सीटें मिली थीं, जबकि 31 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रह गई थी। 10 सीटें जननायक जनता पार्टी को मिली थीं। इस तरह भाजपा और जेजेपी की मिलाकर विधानसभा में कुल 50 सीटें हैं।

    देवेंद्र बबली और कमल गुप्ता के नाम सबसे आगे

    हालांकि सीएमओ की तरफ से नए मंत्रियों के नाम नहीं बताए गए लेकिन मीडिया में चर्चाओं के आधार पर जेजेपी के टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली और हिसार से भाजपा विधायक कमल गुप्ता का नाम आगे बताया जा रहा है। हालांकि यह भी चर्चा है कि सरकार के रडार पर कुछ मंत्री भी हैं जिनका परफार्मेंस इतना अच्छा नहीं रहा। परफार्मेंस के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here