रेल यात्री ध्यान दें! आज से 24 दिसम्बर तक पूर्णतया बंद रहेंगी ये रेल सेवाएं

Railway

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रेलवे प्रशासन द्वारा दिल्ली मंडल के दिल्ली-रेवाड़ी मार्ग के पटेल नगर स्टेशन पर यार्ड मॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते विभिन्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेल में सफर करने वाले यात्रियों को सफर करने से रेल संबंधित जानकारी हासिल कर लें, नहीं तो यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। दिल्ली के पटेल नगर स्टेशन पर चलने वाले कार्य के चलते विभिन्न मार्गों की 38 ट्रेन आज 5 दिसम्बर से 24 तक पूर्णतया बंद रहेंगी तथा सात रेल सेवाएं आंशिक रदर रहेंगी। इसके अलावा 21 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। वहीं 10 ट्रेन देरी से चलेंगी तथा नौ गाड़ियां रेगुलेट रहेंगी।

यह भी पढ़ें:– दिलचस्प: महिला ने पकड़ी घर की फ्लाइट थी पहुंच गई विदेश

दिल्ली के पटेल नगर स्टेशन पर चलने कार्य के चलते रेवाड़ी, महेंद्रगढ़-लौहारू मार्ग पर भी इसका असर पड़ेगा। इस मार्ग में आठ गाड़ियां पांच दिसंबर से 21 दिसंबर तक पूर्णतया रद रहेंगी। चार गाड़ियां आठ दिसंबर से 17 दिसंबर तक आंशिक रूप से रद रहेंगी। इसके अलावा एक गाड़ी के रूट में बदलाव किया गया हैं। वहीं दो गाड़ियों के समय में बदलाव रहेगा। यात्री सफर करने से पहले ट्रेन संबंधित जानकारी हासिल करके घर से निकलें।

यह गाड़ियां रहेंगी पूणर्तया रदद

गाड़ी संख्या: रदद रहने की तिथि
14021 दिल्ली-जयपुर सैनिक एक्सप्रैस 5 से 21 दिसंबर तक
14022 जयपुर- दिल्ली सैनिक एक्सप्रैस 5 से 21 दिसंबर
14811 दिल्ली सराय रोहिल्ला- सीकर 21 दिसंबर
14812 सीकर- दिल्ली सराय रोहिल्ला 21 दिसंबर
22471 बीकानेर से दिल्ली 17 से 21 दिसंबर
22472 दिल्ली से बीकानेर 17 से 21 दिसंबर
04351 दिल्ली से हिसार 16 से 21 दिसंबर
04352 हिसार से दिल्ली 17 से 21 दिसंबर

आंशिक रद्द रहने वाली गाड़ियां

12457 बीकानेर- दिल्ली 17 से 21 दिसंबर
12458 दिल्ली बीकानेर 17 से 21 दिसंबर
14727 गंगानगर से तिलकब्रिज 8 से 20 दिसंबर
(नोट: यह गाड़ी रेवाड़ी से तिलकब्रिज के बीच रद्द रहेगी)
14728 तिलकब्रिज से गंगानगर 9 से 21 दिसंबर
(नोट: यह गाड़ी रेवाड़ी से तिलकब्रिज के बीच रद्द रहेगी)

इन गाड़ियों के मार्ग व समय में किया बदलाव

गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रैस जो पहले दिल्ली से होकर रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ होते हुए रवाना होती थी अब वह दिल्ली से रोहतक, भिवानी होकर रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद बीकानेर तक जाएगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04352 हिसार- दिल्ली एक्सप्रैस 5 व 6 दिसंबर को हिसार स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से चलेगी। यह गाड़ी 14 दिसंबर को हिसार स्टेशन से अपने निर्धारित से एक घंटे देरी चलेगी। गाड़ी संख्या 15624 कामाख्या-भगत की कोठी 16 दिसंबर को कामाख्या से 1 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।