त्रिपुरा में जंगली भालू के हमले में आदिवासी महिला गंभीर रूप से घायल

Published On

अगरतला (एजेंसी)। त्रिपुरा में साउथ त्रिपुरा जिले के लक्ष्मीचेरा गांव में एक आदिवासी महिला रविवार को जंगली भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय आदिवासी महिला मौसंती रियांग अन्य दिनों की तरह पास के जंगल से सब्जियां तथा कंद लेने गई थी, तभी जंगल के अंदर अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। रोने- चीखने की आवाज सुनने के बाद उसके साथी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में बचाया। घायल महिला को उपचार के लिए दक्षिणी त्रिपुरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको बेहतर इलाज के लिए एजीएमसी में भेज दिया गया। जंगली भालू के हमले में महिला की दोनों आंखें चली गई हैं तथा उसके चेहरे तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई है।

मौसंती के परिजनों ने बताया कि वह खून से लथपथ हालत में मिली तथा दर्द से चीख रही थी। स्थानीय लोगों ने देखा कि महिला पर एक जंगली भालू ने हमला किया तथा उसकी दोनों आंखे निकाल ली। अनुमंडल वनाधिकारी बाबुल मोग ने कहा, ‘वन कर्मचारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया तथा प्रथम दृष्टया साक्ष्यों से पता चला कि महिला पर भालू ने हमला किया है हालांकि जानवर को किसी ने नहीं देखा। बताया जाता है कि जंगली भालू पानी और भोजन की तलाश में घने जंगल से बाहर आ जाते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दो गायों पर इसी प्रकार का हमला हुआ था जब वे घास चरने के लिए घने जंगल में चली गई थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

FD करवाने वालों के लिए बड़ी खबर! मैच्योरिटी के बाद भी नहीं मिले पैसे, उपभोक्ता आयोग ने सोसाइटी को दिया 17.63 लाख रुपये लौटाने का आदेश
दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो परिवारों के कई सदस्यों की मृत्यु, कटनी और सिवनी में आगजनी से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत गरमाई, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत, बोले- भगवान राम सभी के हैं
सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी! अब आम खाने से नहीं करना होगा परहेज, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Related Posts