हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Trident Group: ट्राईडैंट ग्रुप ने भारत भर में की ‘कर्मयोगी’ भर्ती मुहिम शुरू करने की घोषणा

    Ludhiana News
    Ludhiana News: ट्राईडैंट ग्रुप ने भारत भर में की ‘कर्मयोगी’ भर्ती मुहिम शुरू करने की घोषणा

    ग्रुप 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार देकर 15 हजार से अधिक परिजनों को लाभ पहुंचाएगा: लूथरा | Ludhiana News

    लुधियाना (सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। Trident Group: ट्राईडैंट ग्रुप एक ग्लोबल समूह ने अपनी कर्मयोगी भर्ती मुहिम की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में 3 हजार हुनरमन्द लोगों को नौकरी पर रखना है। यह पहलकदमी ट्राईडैंट ग्रुप की एक समावेशी, सशक्तिकरण भाईचारे के निर्माण व देश के सामाजिक- आर्थिक विकास में योगदान देने की वचनबद्धता को दर्शाती है। यह मुहिम पंजाब (धौला व संघेड़ा) और मध्यप्रदेश (बुद्धनी) पर केन्द्रित होगी, जिसमें महिला आवेदनकर्त्ता व खेल से जुड़े उम्मीदवारों पर जोर दिया जाएगा। ट्राईडैंट ग्रुप 3 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर 15 हजार से अधिक परिजनों को लाभ पहुंचाएगा।स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को सर्मथन देगा, जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा व राष्टÑीय जीडीपी में योगदान देगा। यह पहलकदमी हुनर विकास को भी उत्साहित करेगी। Ludhiana News

    पूजा लूथरा, सीएचआरओ ट्राईडैंट ग्रुप ने कहा कि कर्मयोगी भर्ती मुहिम हजारों लोगों के लिए अर्थपूर्ण काम के अवसर पैदा करने के सभी दृष्टिकोण के साथ मिलती है। भर्ती प्रक्रिया में आॅनलाईन रजिस्ट्रेशन, अर्जी जमा करवाना, आॅफलाईन मुल्यांकन व हुनर मुल्यांकन शामल होंगे। सफल उम्मीदवार ट्राईडैंट ग्रुप के विभिन्न विभागों में शामिल होंगे, जिनमें संचालन, इंजीनियरिंग, रखरखाव व प्रशासन शामिल है। यह पद 8 घंटे के कामकाजी दिन के लिए प्रति माह 50 हजार का शुरुआती वेतन पेशकश करेंग्े, जिससे सम्मानजनक वेतन व बेहतर काम जीवन संतुलन यकीनी बनाया जाएगा। इस विशेष भर्ती अभियान के शुभारंभ के साथ ट्राईडैंट ग्रुप अपने द्वारा सेवा प्रदान करनेवाले समूहों पर प्रभाव डालने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि करता है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, बवाना से इस उम्मीदवार को टिकट!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here