हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्रक परिचालक ...

    ट्रक परिचालक को अज्ञात युवकों ने मारा चाकू, छीनी नकदी

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    घायल परिचालक को गंभीर देखते हुए फरीदकोट किया रैफर

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अजीत नगर (Ajit Nagar) निवासी एक युवक को बीती रात कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर घायल करते हुए उसके पास मौजूद हजारों रुपए की नगदी छीन ली और फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार वीरू पुत्र माहला सिह आयु करीब 18 साल की बहन जसविंदर कौर ने बताया कि उसका भाई ट्रक पर परिचालक है कल ही उसे तनख्वाह मिली थी और वह 8 हजार रुपए लेकर रात्रि करीब 9 बजे पंजपीर दरगाह पर माथा टेकने गया था। जब वह वहां से प्रसाद ले रहा था तो इसी दौरान वहां खडेÞ युवकों ने उसकी जेब में रुपए देखते हुए उस पर नजर रख ली, जब वह माथा टेककर बाहर आया तो उक्त 4 युवक उसे जबरन अपने साथ उठा ले गए और मारपीट की जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने वीरु के पेट में चाकू मारते हुए उसके पास मौजूद 8 हजार की नगदी छीन ली और फरार हो गए, आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल (Government Hospital) पहुंचाया जहां से उसे रैफर कर दिया गया लेकिन वे उसे श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में ले गए।

    इधर थाना नंबर 1 के प्रभारी संजीव कमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी तक यह मामला उनके ध्यान में नहीं है जैसे ही एमएलआर की रिपोर्ट उन्हें मिलेगी उसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here