हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश सीमा पर दो घु...

    सीमा पर दो घुसपैठिये ढेर

    Pakistan News
    Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, चार आतंकवादी ढेर

    श्रीगंगानगर। राजस्थान में सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर कल रात सीमा पार से आए दो घुसपैठियों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बीएसएफ की ख्यालीवाला पोस्ट के नजदीक देर रात करीब पौने एक बजे जवानों को सीमा पर तारबंदी के पास हलचल दिखाई दी। बीएसएफ जवानों द्वारा ललकारे जाने पर दो संदिग्ध व्यक्ति तारबंदी के पास कोई वस्तु फेंक कर वापिस पाकिस्तान सीमा की ओर भागने लगे। इस पर जवानों ने गोलियां चला दी। इससे दोनों संदिग्ध व्यक्ति मौके पर मारे गए।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार इन संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा तारबंदी पर फेंके गए पीले रंग के दस पैकेट मिले हैं। इनमें आठ पैकेट तारबंदी के इस तरफ भारतीय क्षेत्र में और दो पैकेट तारबंदी के उस पार जीरो लाइन से पहले भारतीय क्षेत्र में ही पड़े मिले। इन दो पैकेट के पास ही दोनों घुसपैठियों के शव बरामद हुए। शवों से दो लोडेड पिस्तौलें और दो मैगजीन कारतूस से भरी हुई बरामद हुई हैं।

    यह भी पढ़े- हथियार और गोलाबारूद के साथ दो आतंकवादी गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि मृतक घुसपैठिए करीब 30 वर्ष के थे। पीले रंग के प्लास्टिक से लिपटे हुए पैकेट्स में 10 किलो हेरोइन होने की संभावना है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है। बीएसएफ की ओर से इस घटना की सूचना आज तड़के करीब तीन बजे स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। श्रीकरणपुर सेक्टर मेंं तैनात बीएसएफ बटालियन केेेे कमांडेंट और श्रीगंगानगर से बीएसएफ के डीआईजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। सूत्रों ने बताया कि मारे गए दोनों पाकिस्तानी घुसपैठियों के हेरोइन तस्कर होने की संभावना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।