हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश नेशनल कांफ्रे...

    नेशनल कांफ्रेंस के दो नेता भाजपा में शामिल

    National Conference

    नई दिल्ली (एजेंसी)। नेशनल कांफ्रेंस ( नेकां) के जम्मू संभाग के अध्यक्ष और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नेकां के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह सलाथिया सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राणा और सलाथिया ने यहां केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी और पार्टी महासचिव तरुण चुग ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। राणा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां के नेता उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं।

    वह राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी संगठनों की संयुक्त घोषणा के रूप में ‘जम्मू घोषणापत्र’ जारी किए जाने की वकालत करते रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से जम्मू क्षेत्र के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने 2019 में जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया था और उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया था। आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जम्मू संभाग की दृष्टि से इन दोनों नेताओं का भाजपा का दामन थामना नेकां के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।