हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा को मान...

    बठिंडा को मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: प्रदेश में 2000 करोड़ के 250 भवन निर्माण परियोजनाएं प्रगति पर: ईटीओ

    बठिंडा में 88.94 करोड़ रु की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बुधवार को कहा कि बठिंडा शहर के अंदर के यातायात को और सचारू बनाने के लिए 88.94 करोड़ रुपये की लागत से दो रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:– प्रदेश के पानी पर हिमाचल प्रदेश सरकार का यह निंदनीय हमला

    जल्द ही इस ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा

    विधानसभा में विधायक जगरूप सिंह गिल के सवाल का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जनता बठिंडा में बनाए जाने वाले रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण पर 50.86 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज का कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट उपबंध के अनुसार शुरू कर तीन सालों के अंदर मुकम्मल किया जाएगा। ई.टी.ओ. ने बताया कि इस ब्रिज के प्रस्ताव को जाँचने और पड़तालने सम्बन्धी तीन निगरानी इंजीनियरों की समिति बनाई गई थी, जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद में यह प्रोजेक्ट सरकार के विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस ब्रिज का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 38.08 करोड़ रुपए की लागत से तीन सालों के निर्धारित समय के अंदर बनाया जाएगा।

    लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इन पुलों के निर्माण के दौरान यातायात को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे और लोगों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान यातायात को अमरपुरा बस्ती और बठिंडा बादल घुद्दा रोड पर बने रेलवे ओवर ब्रिजों के द्वारा चलता रखा जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here