हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी निर्माणाधीन र...

    निर्माणाधीन रैपिड रेल के प्लेटफार्म का गिरा प्लास्टर, युवक घायल

    • कार्यदाई निर्माता कंपनी के सुरक्षा बंदोबस्त पर उठे सवाल ,लोगों का आरोप नहीं है सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में अचानक निर्माणाधीन रैपिड रेल के प्लेटफार्म के हिस्से का प्लास्टर गिर गया। इस दौरान एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। प्लास्टर गिरने की सूचना मिलते ही एनसीईआरटी के कर्मचारी आनन -फानन में स्थल पर पहुंचे। और तत्काल घायल युवक का उपचार कराया गया।

    यह भी पढ़ें:– तीन साल से फरार शराब तस्कर चढ़ा एसटीएफ बहादुरगढ़ के हत्थे

    घटना मोदीनगर क्षेत्र की है यहां नेशनल हाईवे -58 पर रैपिड रेल के प्लेटफार्म और लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। तभी अचानक प्लेटफार्म का प्लास्टर भरभरा कर एक राहगीर युवक के ऊपर गिरा और वह घायल हो गया। प्लास्टर गिरते ही आसपास के क्षेत्र में भगदड़ सी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमानुसार निर्माणाधीन इमारत के आसपास सुरक्षा के लिहाज से जाल लगाने का प्रबंध किया जाता है। और वेरी गेट लगाकर उस क्षेत्र में लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाता है। लेकिन यहां तेजी से कार्य चल रहा है। उसके बावजूद भी कोई इंतजाम नहीं है। सुरक्षा के इंतजाम नियम अनुसार होनी चाहिए। आरोप है कि कम्पनी द्वारा यहां लगातार सुरक्षा बंदोबस्त की अनदेखी हो रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here