हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ वेंकैया नायडू...

    वेंकैया नायडू ने हरियाणा राजभवन परिसर में लगाया पीपल का पौधा

    Venkaiah Naidu sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने शुक्रवार को हरियाणा राजभवन परिसर में पीपल का पौधा लगाया। राजभवन पहुंचने पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    नायडू (Venkaiah Naidu) के अलावा दत्तात्रेय ने आंवला, खट्टर ने बरगद, पुरोहित ने जामुन, मान ने अशोक, चौटाला ने अमरूद तथा गुप्ता ने बेल के पौधे लगाए। परिसर में पंचवटी के साथ-साथ फलदार पौधे भी लगाए गए। हरियाणा में इस समय वन विभाग की ओर से पंचवटी लगाई जा रही है। पंचवटी के सभी पौधे ज्यादा आक्सीजन प्रदान करते हैं। नायडू ने राजभवन के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया। राज्यपाल ने उप-राष्ट्रपति को शाल और पेंटिग भेंट कर सम्मानित किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here