ऐलनाबाद उपचुनाव : ऐलनाबाद में 5 बजे तक हुआ 73.31 प्रतिशत मतदान

शाम 6 बजे तक जारी रहेगी मतदान प्रक्रिया

  • जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त अनीश यादव ने दड़बा सहित अन्य मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र पर हो रहे उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। 5 बजे तक 73.31% मतदान पोलिंग हुई। मतदान करने के लिए लोग सुबह-सवेरे लाइनों में लगे हुए दिखाई दिए। वहीं उपचुनाव में अपनी जनप्रतिनीधि चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि मतगणना के दिन ही हार जीत तय होगी, मगर रुझानों से आज ही काफी कुछ सामने आने की उम्‍मीद है। कुल 211 बूथों पर एक लाख 86 हजार 103 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष व स्वतंत्र करवाए जाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 34 कंपनियां लगाई हैं।

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त अनीश यादव ने दड़बा सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से बातचीत कर उचित दिशा-निर्देश दिए। वहीं पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने 58 नंबर बूथ पर अपना मतदान किया।

मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध

136 बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध रखे गए है। इनेलो के अभय सिंह चौटाला, भाजपा के गोबिंद कांडा व कांग्रेस के पवन बैनीवाल सहित 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में एक महिला प्रत्याशी भी मैदान में है।

गांव बेहरवाला खुर्द में मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा बल

ऐलनाबाद उपचुनाव में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। इस दौरान बुढ़े से लेकर जवान वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर पहंच रहे हैं। हलकी ठंड होने के बावजूद भी लोग सुबह से मतदान के लिए लाइन में लगने शुरू हो गए थे।

12 बार लगाता सबसे पहला वोट डाला

ऐलबाद उपचुनाव में सुमित सरदाना ने पहला वोट डाला। जानकारी के अनुसार सुमित सरदाना ने पहले मतदाता के रूप में मतदान करते आ रहे है। जिसके चलते इसी कड़ी में सुमित ने बाहरवीं बार भी पहले मतदाता में रूप में अपने वोट का प्रयोग किया।

कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल ने बूथ नंबर 57 पर अपना मतदान किया

ऐलनाबाद उपचुनाव में काग्रेस के प्रत्याशी पवन बेनीवाल ने बूथ नंबर 57 पर अपना मतदान किया। पवन बेनीवाल कांग्रेस की ओर से उपचुनाव के उम्मीदवार है। जानकारी के लिए बता दें कि पवन बेनीवाल इससे पहले भाजपा के और चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। लेकिन बार उन्होंने कांग्रेस की तरफ चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है।

हर बूथ की वेब कास्टिंग

चुनावी हलचल को कंप्यूटर की स्क्रीन पर भी देखा जा सकेगा। प्रशासन ने प्रत्येक बूथ की वेब कास्टिंग का फैसला लिया है। उच्चाधिकारी कंप्यूटर पर भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रख सकेंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। इन बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाएंगे।

34 कंपनियों की तैनाती, 64 पेट्रोलिंग पार्टियां

आईजी राकेश आर्य ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाए जाने के लिए चुनाव आयोग ने 34 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां दी हैं। इसके अलावा सरसा पुलिस के अलावा दूसरे जिलों से भी हरियाणा पुलिस के जवान चुनावी ड्यूटी पर बुलाए गए हैं। 65 पेट्रोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं जो कोई भी शिकायत मिलने पर पांच से सात मिनट में मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और राजस्थान के साथ लगते क्षेत्र में जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।

  • कुल मतदाता: 186103
  • पुरुष मतदाता: 99138
  • महिला मतदाता: 86964
  • अन्य: 01
  • कुल बूथ: 211
  • संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ: 136
  • माइक्रो आब्जर्वर: 115
  • सेक्टर आफिसर: 22
  • जोनल मजिस्ट्रेट : 12

ऐलनाबाद में तीसरा उपचुनाव

ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा उप चुनाव है। पहला उपचुनाव 1970 में हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने 1968 में हुए चुनाव को असंवैधानिक घोषित कर दिया था जिसके बाद 1970 में चुनाव करवाया गया। दूसरा उप चुनाव इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के दो जगह से चुनाव जीतने के बाद ऐलनाबाद से त्याग पत्र देने के चलते हुआ था। 2010 के बाद अब अभय सिंह चौटाला के त्यागपत्र देने के कारण तीसरी बार उप चुनाव हो रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।