हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामचर्चा घर क...

    नामचर्चा घर की 12 वीं वर्षगांठ पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई

    Welfare Work

     तपती गर्मी में ठंडा पानी पी धन्य धन्य कह उठे राहगीर

    •  राहगीर बोले, धन्य है आपके गुरु, जिन्होंने ऐसी शिक्षा दी

    चंडीगढ़/ सच कहूं (एम के शायना)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई के कार्यों लगातार बढ़-चढ़कर करते आ रहे हैं। समय और मौसम कैसा भी हो डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई हमेशा समाज भलाई के कार्यों में लगे रहते हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए तथा चंडीगढ़ के नाम चर्चा घर खुड्डा अली शेर की 12वीं वर्षगांठ की खुशी में ब्लॉक चंडीगढ़ की साध संगत द्वारा सेक्टर 44 में राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील व चनों का लंगर लगाया गया।

    इस मौके सेवादार इंजीनियर एन आर सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़ की साध-संगत नाम चर्चा घर की 12वीं वर्षगांठ को बड़े हर्षोल्लास के साथ मानवता की सेवा कर मना रही है। ठंडे मीठे पानी की छबील की सेवा को लेकर सेवादारों में बहुत जोश देखने को मिला। चंडीगढ़ शहर में आने जाने वाले राहगीरों से जब सच कहूं ने बात की तो उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के यह सेवादार बड़े तन मन धन से इस तपती गर्मी के मौसम में जो यह सेवा कर रहे हैं वह बहुत काबिले तारीफ है।

    राहगीरों ने कहा कि लोगों को ठंडा पानी पिलाना और बदले में दुआएं हासिल करना बहुत बड़ा काम है। वहीं सैक्टर 45 के एक सीनियर सिटीजन ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे इस मानवता भलाई कार्य के लिए सेवादारों की बहुत प्रशंसा की। सेवा के इस कार्य में चंडीगढ़ के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादर व जिम्मेवार मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here