Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Stomach Stone: पेट में पथरी होने पर कौन सा फल खाना चाहिए और कौन सा नहीं? यहां पढ़ें पूरी जानकारी..

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Stomach Stone: आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से पेट में पथरी वाले मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पथरी का सीधा कनेक्शन आपकी लाइफस्टाइल और गलत खानपान से होता है। बता दें कि पेट में जब पथरी की शुरूआत होती है, तो इस दौरान पेशाब करते समय पेट में तेज दर्द और इंफेक्शन हो जाता है, पथरी में होने वाला दर्द काफी तेज होता है, इस दर्द को ना तो नौजवान बर्दाश्त कर पाते है और ना ही बुजुर्ग। ऐसे में आपको ये जानना आवश्यक है कि अगर आपके पेट में पथरी है तो आपको किन फलों का सेवन करना चाहिए।

पथरी में कौन से फल खाने चाहिए? Stomach Stone

पानी वाले फल: पथरी के मरीज को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, इसके अलावा पथरी के मरीज को पानी वाले फल ज्यादा खाने चाहिए, जैसे तरबूज, खरबूजा, नारियल पानी, खीरा और हाई वॉटर युक्त फल खाना चाहिए, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं रेहती है, और यह पेट में पथरी की समस्या को कम करते है।

खट्टे फल: पथरी के मरीज को खट्टे फल या सिट्रिक फल खाने चाहिए, अगर आप पथरी से जूझ रहे हैं तो आपको खट्टे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए, जैसे आप अपनी डाइट में संतरा, नींबू, अंगूर जैसे फलों को जरूर शामिल करें।

कैल्शियम से भरपूर फल: पथरी वाले मरीज को हमेश कैल्शियम से भरपूर फल खाने चाहिए, जैसे अंगूर, जामुन, कीवी जो कि सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

पथरी के मरीज को कौन सा फल नहीं खाना चाहिए? Stomach Stone

पथरी की समस्या होने पर कौन सा फल और कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए, ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे। हम आपको बताते हैं, दरअसल पथरी होने पर अनार, अमरूद जैसे फल नहीं खाना चहिए। इसके अलाव सब्जियों में बेंगन, टमाटर और शकरकंद कम खाएं, ड्राई फ्रूट्स न खाएं, यह दिक्कत और अधिक बढ़ा सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली और उसके आसपास के एरिया में भीषण गर्मी पड़ रही है, इस कारण किडनी स्टोन की गंभीर समस्या वहां बढ़ती ही जा रही है, इस का कारण शरीर में पानी की कमी बताई जा रही है, पिछले महीने से 30-40 प्रतिशत युवाओं में किडनी स्टोन की गंभीर बीमारी फैलती जा रही है।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

About The Author

Related Posts