हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home खेल IPL 2025: क्र...

    IPL 2025: क्रिकेटर चहल और धनश्री का क्यों हुआ तलाक, जानिये कितनी रकम देनी पड़ी इस खिलाड़ी को…

    IPL 2025
    IPL 2025: क्रिकेटर चहल और धनश्री का क्यों हुआ तलाक, जानिये कितनी रकम देनी पड़ी इस खिलाड़ी को...

    Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: मुंबई (एजेंसी)। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का शादी के 4 साल बाद वीरवार को तलाक हो गया। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी। दोनों ढाई साल से अलग रह रहे थे। इनकी शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी।’’ फैसला सुनाए जाने के दौरान चहल और धनश्री कोर्ट में मौजूद थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक दिन पहले चहल की याचिका पर फैमिली कोर्ट को 20 मार्च को फैसला सुनाने का आदेश दिया था। युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक जून 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। अब मार्च 2025 दोनों के पूरी तरह से अलग होने की खबर आई है। तलाक सेलेटमेंट के लिए चहल से पहले 60 करोड़ एलिमनी की खबर सामने आई थी लेकिन ये गलत निकली। गौरतलब हैं कि चहल पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। उन्हें मेगा आॅक्शन में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL 2025

    Nepal Currency: भारत के 100 रुपये नेपाल के कितने रुपये के बराबर है, जानिये…

    4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट हुआ | IPL 2025

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट हुआ है। पहले ऐसी अफवाह थी कि एलिमनी के तौर पर चहल छह करोड़ रुपए देंगे। पिछले काफी समय से धनश्री और चहल के बीच तलाक की अफवाह उड़ रही थी। इन दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। चहल और धनश्री के तलाक की अफवाह के बीच युजवेंद्र चहल को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आरजे महविश के साथ देखा गया था।