हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश प्रदेश से नशो...

    प्रदेश से नशों का करेंगे खात्मा: अनिल विज

    Ambala News
    Anil Vij : नतीजे देख राजनेताओं के उड़ेंगे होश: विज

    आयोजन। जिला जनपरिवाद समिति की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज बोले(Anil Vij)

    • पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विंग गठित

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नशे को (Anil Vij)  खत्म करना उनकी प्राथमिकताओं में हैं और इस दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सुचारू रूप से इस पर काम हो इसके लिए अलग से पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक विंग गठित की गई है, जो हर महीने अपनी रिपोर्ट देगी। प्रदेश से नशे को जड़मूल से खत्म किया जाएगा। वे शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला जनपरिवाद समिति की बैठक लेने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में ऐलनाबाद विधायक द्वारा जिला में नशा को लेकर उठाई मांग पर पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि नशे को खत्म करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

    •  नशा पर पूर्णतया अंकुश के लिए सुचारू रूप से काम करने की जरूरत है ।
    •  इसी उद्ेश्य से एक विंग का गठन किया गया है ।
    • जो केवल नशों से संबंधित मामलों को ही देखेगी।
    • यह टीम हर माह मुझे रिपोर्ट करेगी।
    •  विभाग को आदेश दिए गए हैं कि नशा तस्करों की चैन को तोड़ा जाए,
    •  इसकी तह तक पहुंचा जा सके।
    • इसके अलावा आॅपरेशन प्रहार भी शुरू किया गया है।
    • जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है।

    15 मिनट में मदद को पहुंचेगी पुलिस (Anil Vij)

    गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी आपातकालीन हालात में अब पुलिस सहायता के लिए 100 की बजाए 112 डायल करना होगा। नए नम्बर पर मार्च से सेवाएं शुरू हो जाएंगी। नए नम्बर पर डायल करते ही 15 मिनट में पुलिस मदद पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नम्बर का कंट्रोल रूम पंचकूला में होगा। हेल्पलाइन नम्बर डायल की गई कॉल सबसे पहले कंट्रोल रूम में जाएगी, वहां से संबंधित ऐरिया पुलिस को स्थानांतरण की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था के लिए 1600 वाहनों को शामिल किया जाएगा।

    स्वास्थ्य विभाग में 750 व पुलिस में होंगी पांच हजार पदों पर भर्ती

    पत्रकारों द्वारा गृह मंत्री से स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी पर पूछे सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ओ.पी.डी में 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार जहां पहले शिशु मृत्यु दर 41 थी, जोकि घटकर 28 हो गई है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक बैड वाले अस्पताल को एयर कंडिश्नर बनाया जाएगा, वहीं जितनी भी पीएचसी, सीएचसी व अन्य अस्पताल की बिल्डिंग जोकि खंडहर हो गई हैं, सभी का रैनोवेशन किया जाएगा।

    जल्द शुरू होगी आयुष्मान कार्ड बनाने की नई प्रक्रिया

    आयुष्मान कार्ड को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में गृह मंत्री विज ने कहा कि अब तक 2011 सर्वे के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। लेकिन अब शीघ्र ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें जिस भी परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख से कम होगी तथा पांच एकड़ तक की कृषि भूमि होगी उसके कार्ड बनाए जाएंगे।

    कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर कमेटी बढ़ रही आगे

    पत्रकारों द्वारा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बारे पूछे सवाल पर विज ने कहा कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के लिए बनाई गई कमेटी की पहली बैठक हो चुकी है। दोनों पार्टियों की घोषणाओं का अध्ययन किया जाएगा और इन पर पड़ने वाले वित्तीय भार को ध्यान में रखकर ही इन्हें लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।