एक और युवक चढ़ा नशे की भेंट

Published On

फिरोजपुर/ममदोट। पंजाब में दिन प्रति-दिन बढ़ रही नशों के कारण मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही। नशों के दैत्य ने आज एक ओर युवक की जान ले ली। आज सुबह ही रछपाल सिंह पुत्र नेहाल सिंह निवासी लक्खा सिंह वाला हिठाड़ की नशे के कारण मौत हो गई।

पारिवारिक सदस्यों ने राज्य सरकार को ठहराया
रछपाल की मौत का जिम्मेदार

मृतक के पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी अनुसार यह युवक पिछले काफी समय से नशा करता था। नशों के कारण मृतक युवक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था और आज सुबह करीब 5 बजे उस की मौत हो गई। पारिवारिक सदस्यों ने रछपाल की मौत का जिम्मेदार राज्य सरकार को ठहराया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्त्ती कस्बा ममदोट के गांवों में चिट्टे का कारोबार शरेआम चल रहा है, परंतु पुलिस प्रशासान कुछ भी नहीं कर रहा। जिक्रयोग्य है कि मृतक मोटर मेकैनिक का काम करता था। मृतक युवक पीछे पत्नी परमजीत कौर व दो लड़के और एक लड़की को छोड़ गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts