Welfare Work: 13 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर मनाई वर्षगांठ की ख़ुशी

भाटिया नगर-सुंदर नगर जोन नंबर-3 की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष नामचर्चा का आयोजन

Published On

टोहाना, (सुरेंद्र गिल)। भाटिया नगर-सुंदर नगर जोन नंबर-3 की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष नामचर्चा का आयोजन किया गया। दमकोरा रोड स्थित जॉन जिम में आयोजित कार्यक्रम में सुबह भाइयों तथा शाम को बहनों की नामचर्चा संपन्न हुई। इस अवसर पर फूड बैंक मुहिम के तहत 13 जरूरतमंद परिवारों को एक माह का राशन तथा बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। Tohana News

कार्यक्रम में बहन हर्षा, कृष्णा, रितु, शशी, सुदेश सहित सच्ची प्रेमी समिति की सभी बहनों एवं बड़ी संख्या में साध-संगत ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। आयोजकों ने बताया कि टोहाना की साध-संगत समय-समय पर मानवता भलाई की विभिन्न मुहिमों के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। इस अवसर पर भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। Tohana News

About The Author

Related Posts